केरल दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखी गई है. राष्ट्रपति मुर्मू के बुधवार को सबरीमाला मंदिर दर्शन के लिए पहुंचने के दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटी. प्रमदम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के समय हैलीपैड धंस गया. घटना के बाद पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के कर्मियों ने हेलीकॉप्टर की सुरक्षा सुनिश्चित की.
...