⚡Karnataka: दिवाली पर दूषित पानी पीने से दो की मौत, 40 से अधिक बीमार
By IANS
कर्नाटक में यादगीर जिले के शाहपुरा तालुक के होठपेट गांव में रोशनी के त्योहार के रूप में मनाए जाने वाला दिवाली का त्योहार मातम में बदल गया. यहां दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोगों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.