कर्नाटक में सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है. हम एक हैं और 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए मिलकर काम करेंगे. दरअसल सीएम सिद्दारमैया ने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को बेंगलुरु स्थित अपने सरकारी आवास पर डीके शिवकुमार को नाश्ते पर बुलाया था.
...