⚡नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कर्नाटक पुलिस के कांस्टेबल को उम्रकैद की सजा
By IANS
कर्नाटक की अदालत ने एक नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को उम्रकैद की सजा सुनाई है. कांस्टेबल ने लड़की से फेसबुक के जरिए दोस्ती की थी. उसने उसे अश्लील बातों में फंसाने के बाद ब्लैकमेल करना शुरू किया.