दक्षिण कन्नड़ जिले में आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जयबन उर्फ जय सिंह (21), मुकेश सिंह (20), मनीष तिर्की (33) और मुनीम सिंह (20) के रूप में हुई है. जय सिंह और मुकेश मध्य प्रदेश से हैं और मुनीम झारखंड से हैं.
...