झारखंड में भीड़ की हिंसा की एक और खौफनाक घटना सामने आयी है. लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में ग्रामीणों की भीड़ ने डायन के अंधविश्वास में एक महिला को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, उसे जबरन जहर खिला दिया और इसके बाद एक बोरी में बंद कर उसे पहाड़ी से नीचे झरने में फेंक दिया
...