⚡झारखंड से लाई जा रही 32 लाख रुपए की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
By IANS
क्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद और लोनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से तस्करी कर लाई जा रही 320 ग्राम स्मैक के साथ दो शातिर अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त स्मैक की कीमत लगभग 32 लाख रुपए आंकी गई है.