⚡झारखंड : कोविड के मामलों में अचानक बढ़ोतरी, रेलवे स्टेशन पर जांच में 55 यात्री कोरोना पॉजिटिव
By IANS
झारखंड में कोरोना एक बार फिर डराने लगा है. राज्य की राजधानी रांची में पिछले दो दिनों में कोविड संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है. आज रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर रैपिड एंटीजन टेस्ट में एक साथ 55 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.