बाद में तीन-चार थाना क्षेत्रों से फोर्स पहुंची, तब पुलिस घटनास्थल पर पहुंच सकी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाकर युवक का अधजला शव बरामद किया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है. कोलेबिरा थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना उत्तेजित भीड़ द्वारा अंजाम दी गयी है. घटना के पीछे की वजहें क्या हैं, इसकी जांच की जा रही है.
...