झारखंड में बुधवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पहली दुर्घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले में चाईबासा-चक्रधरपुर हाईवे पर बाईहातू गांव के पास हुई. यहां विपरीत दिशा से आ रही छोटी मालवाहक गाड़ी और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई.
...