⚡बीजेपी ने झारखंड के लिए शुरू की फील्डिंग, मुख्यमंत्री फेस के लिए करा रही सर्वे, सांसदों-विधायकों के कामकाज का भी हो रहा आकलन
By IANS
झारखंड की मौजूदा विधानसभा ने अगर अपना कार्यकाल पूरा किया तो आगामी चुनाव 2024 के आखिरी महीनों मे होंगे, लेकिन राज्य में रह-रहकर जिस तरह के सियासी तूफान खड़े हो रहे हैं, उसमें तय वक्त से पहले भी चुनाव की दस्तक हो जाए तो आश्चर्य नहीं