⚡झाबुआ की मासूम के साथ गुजरात में दरिंदगी, शिवराज ने रुपाणी से की बात
By IANS
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की मासूम गुजरात में दरिंदगी का शिकार हो गई. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना को दुखद बताते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की और आरोपी को फांसी की सजा दिलाने का अनुरोध किया.