जमशेदपुर के डिमना लेक में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई. सिविल डिफेंस टीम की घंटों कोशिश के बाद मंगलवार दोपहर दोनों के शव बाहर निकाले गए. मृतकों की पहचान शहर के मानगो इलाके के निवासी नितिन गोराई और प्रतीक कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि शहर के छह युवक सोमवार की शाम बोड़ाम थाना क्षेत्र में डिमना लेक के पास घूमने गए थे.
...