एक सूत्र ने कहा, इस विस्फोट में चार जवान घायल हो गए. उन्हें नजदीकी चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया है, जहां से तीन जवानों को राजौरी सेना अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल को उधमपुर सेना अस्पताल रेफर किया गया है. सूत्र ने बताया कि घटना के तुरंत बाद सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है.
...