जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम जिले में एक महिला की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि उसने बडगाम जिले के ओमपोरा क्षेत्र के एक कारपेंटर 45 वर्षीय शब्बीर अहमद वानी को उसी जिले के सोईबग गांव की 30 वर्षीय महिला की हत्या करने और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
...