कश्मीर में बुधवार को रात के दौरान तापमान हिमांक से नीचे दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में शनिवार तक शुष्क और ठंडे मौसम का अनुमान लगाया है. सुबह की कड़ाके की ठंड ने बुधवार को ज्यादातर कश्मीरियों को घर के अंदर रहने पर मजबूर कर दिया. वहीं बादलों के बीच निकले सूरज की हल्की किरणों के बीच लोगों ने अपना काम शुरू किया.
...