⚡जम्मू-कश्मीर के बारामूला में ग्रेनेड हमला, सीआरपीएफ के 4 जवान, 1 नागरिक घायल
By IANS
जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को एक आतंकवादी ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ के एक जूनियर अधिकारी सहित चार सीआरपीएफ जवान घायल हो गए. अधिकारियों के अनुसार, हमले में एक नागरिक भी घायल हुआ है.