बढ़ती सर्दी के साथ पहाड़ी इलाकों का मौसम गलन पैदा करने वाला हो रहा है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में बुधवार को इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां तापमान माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा गिरेगा.
...