जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को भाजपा के कुलगाम किसान मोर्चा के प्रमुख और सरपंच और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि शाम करीब चार बजे अनंतनाग पुलिस को जिले के लालचौक इलाके में एक आतंकवादी घटना की सूचना मिली, जहां आतंकवादियों ने भाजपा के सरपंच और उनकी पत्नी पंच पर गोलियां चलाईं.
...