मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम के जलाशय में गुरुवार शाम आए भीषण तूफान के कारण एक पर्यटक क्रूज पलट गया. ताजा रिपोर्टों के अनुसार, हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है.
...