⚡रणतुंगा के दूसरे दर्जे की भारतीय टीम के दावे पर अरविंद डिसिल्वा ने किया पलटवार, अपने पूर्व कप्तान को दिया ये जवाब
By Bhasha
श्रीलंका के महान बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा ने अपने पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि भारतीय क्रिकेट में इतनी गहराई है कि श्रीलंका दौरे पर आई भारतीय टीम को दूसरे दर्जे की नहीं कहा जा सकता .