संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के विशेषज्ञों ने मंगलवार को कहा कि युद्धविराम के बाद से गाजा में राहत अभियान तेज हो रहे हैं. हालांकि, इस बीच इजरायल ने राहत सामग्री से भरे ट्रकों की संख्या पर नई सीमा तय कर दी है. संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) के अनुसार, रविवार को इजराइली अधिकारियों ने 817 राहत ट्रकों को गाजा में प्रवेश की अनुमति दी.
...