यूपी में महिलाओं की सुरक्षा सहित तमाम मसलों को लेकर समय-समय पर विवाद होता रहा है. इसी बीच महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपी पुलिस ने एक नई योजना लॉन्च की है. जिसके तहत पुलिस की कोशिश है कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराध की घटनाओं में कमी आए. यूपी पुलिस ने 1090 नई योजना को लॉन्च किया है. ऐसे में जो लोग इंटरनेट पर पॉर्न सर्च करते हैं वो सावधान हो जाए. क्योंकि अब जैसे ही वो पॉर्न सर्च करेंगे तुरंत 1090 पर एएमएस जाएगा.
...