कृषि कानूनों को लेकर देश में किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. किसानों ने राजधानी दिल्ली में मोर्चा संभाला हुआ है. इसी के साथ ही बयानबाजी का भी दौर शुरू है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंजाब से आज बड़ी तादात में महिलाएं टिकरी बॉर्डर पहुंच रही हैं. इसके साथ ही यहां पहुंची महिलाओं ने केंद्र की मोदी सरकार से नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है.
...