⚡जांच आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, जयललिता की मौत पर रिपोर्ट 1 महीने में आएगी
By IANS
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मौत की जांच कर रहे जांच आयोग ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उसने अब तक 154 गवाहों से पूछताछ की है और केवल चार गवाह बाकी रह गए हैं. रिपोर्ट एक माह के भीतर सौंपी जाएगी.