बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखकर माता-पिता पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना पसंद करते हैं. जिससे उनकी लाड़ली की पढाई और शादी में किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आए. सरकार की यह योजना आम आदमी में काफी प्रसिद्द है. लेकिन कई बार किसी वजह से उसमें पैसा आप जमा नहीं कर पाते हैं. जिससे आपका यह खाता बंद हो जाता है. ऐसे में आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है. हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कैसे आप सुकन्या समृद्धि योजना के खाते को दोबारा चालू करा सकते हैं.
...