रेहड़ी-पटरी, ठेले या सड़क किनारे दुकान चलाने वालों के लिए सरकार ने लोन स्कीम पीएम स्वनिधि योजना शुरू की, जिसके तहत ऐसे छोटे दुकानदारों को 10 हजार तक का लोन देने की योजना है. अब इस योजना का परिणाम भी सामने आने लगा है. केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ”पीएम स्वनिधि योजना” के तहत ऐसे स्ट्रीट वेंडरों की मदद कर रही है जिन्होंने कोरोना संकट के दौरान अपने रोजगार खो दिए थे.
...