कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) प्रोविडेंट फंड(पीएफ) इन्वेस्टमेंट को ईपीएफओ सदस्यों के लिए अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठा रहा है. पिछले कुछ सालों में ईपीएफओ ने अपने सिस्टम में नए बदलाव किए हैं जिसके कारण ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स अब यूएएन नंबर के बिना अपने पीएफ या ईपीएफ बैलेंस की जांच कर सकते हैं.
...