⚡मुंबईवासियों को म्हाडा का बड़ा तोहफा, 1,221 घरों की कीमतों में 7.5% की कटौती, आवेदन की तारीख भी बढ़ी
By Nizamuddin Shaikh
मुंबई में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए म्हाडा ने बड़ी राहत दी है. मुंबई बोर्ड ने विक्रोळी स्थित कन्नमवार नगर परियोजना के 1200 से अधिक घरों की कीमतों में 7.5% की कटौती की है, जिससे घर 10 लाख रुपये तक सस्ते हो गए हैं.