⚡महाराष्ट्र : पुलिस पोस्टिंग रैकेट की सीबीआई जांच से बढ़ सकती हैं सीएम की मुश्किले
By IANS
महाराष्ट्र की महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सरकार जहां एक ओर 'वाजेगेट' के कारण दबाव में है, वहीं अब इस पर शीर्ष आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग रैकेट से संबंधित गंभीर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है.