⚡अमित शाह ने झारखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
By IANS
झारखंड राज्य 15 नवंबर को अपना स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दीं और राज्य की प्रगति की कामना की. बता दें आज ही के दिन झारखंड साल 2000 में अलग राज्य बना था.