आज आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट में से एक है. नई नौकरी से लेकर बैंक के कामकाज और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने समेत हर छोटी-बड़ी जगहों पर आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है. देश में आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल के कई मामले सामने आये है. आधार कार्ड में व्यक्ति की अहम जानकारियां होती है, ऐसे में इसके गलत इस्तेमाल से बड़े नुकसान की भी अधिक गुंजाइश होती है.
...