क्या आप जानते हैं कि यूपीआई पेमेंट करने के लिए आपको हमेशा इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होती है? ऐसा देखा गया है कि कई बार यूपीआई (Unified Payments Interface) यूजर्स धीमे इंटरनेट की वजह से यूपीआई पेमेंट नहीं कर पाते है या उन्हें यूपीआई पेमेंट पूरा करने में कई कोशिशें करनी पड़ जाती है. लेकिन यूपीआई के जरिए पेमेंट करने के लिए ऑफलाइन मोड भी है.
...