शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 2023 में कम से कम 40 प्रतिशत प्रश्न और में कक्षा 12 की परीक्षा में 30 प्रतिशत योग्यता आधारित होंगे. इन प्रश्नों में कई प्रारूप शामिल होंगे जैसे ऑब्जेक्टिव टाइप (Objective Type), निर्माण प्रतिक्रिया प्रकार (Constructing Response Type), अभिकथन और तर्क (Assertion and Reasoning), और केस-आधारित (Case-Based) शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी साझा की..
...