⚡8वें वेतन आयोग को लेकर मंथन शुरू, जानें कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन कितनी बढ़ सकती है
By Nizamuddin Shaikh
8वें वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से वेतन और पेंशन सुधारों पर सुझाव मांगना शुरू कर दिया है. माईगव (MyGov) पोर्टल पर 30 अप्रैल 2026 तक सुझाव दिए जा सकते हैं, जबकि फिटमेंट फैक्टर और 20-35% सैलरी हाइक की चर्चाएं तेज हैं.