चंद दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है. इस बीच केंद्र सरकार के नक्शेकदम पर चलते हुए राज्य सरकारें भी अपने-अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का निर्णय ले रहीं हैं. इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए (Dearness Allowance) की दर को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी करने की घोषणा की. डीए में यह बढ़ोतरी एक जुलाई से लागू होगी.
...