सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत सैलरी व पेंशन पाने वाले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (Pensioners) के लिए कल यानी 15 सितंबर का दिन महत्वपूर्ण है. दरअसल बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उम्मीद है कि पीएम मोदी उनकी डीए (Dearness Allowance) और डीआर (Dearness Relief) से संबंधित मांग पर अवश्य ही निर्णय लेंगे.
...