सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के अनुसार वेतनमान पाने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही 26 जनवरी से पहले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. वेतन वृद्धि का बेसब्री से इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों (Central Government Employees) को फिटमेंट फैक्टर, महंगाई भत्ता, एचआरए (House Rent Allowance) के संबंध में बड़ी घोषणा होने की उम्मीद है.
...