7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों (Central Government Employees) को महंगाई भत्ते (डीए) के अगले दौर की बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले महीने यानी जुलाई में डीए (Dearness Allowance) में बड़ा इजाफा हो सकता है. इस साल की शुरुआत में केंद्र सरकार ने डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि की थी, जिसके बाद डीए बढ़कर 34 प्रतिशत हो गया.
...