बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार, 5 जून 2026 की शाम मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट (6E-6283) उड़ान भरने के दौरान एक पक्षी से टकरा गई. टेकऑफ रोल के समय हुई इस घटना के बाद पायलट ने एहतियातन तुरंत ब्रेक लगाकर टेकऑफ को रद्द कर दिया और विमान को वापस बे (Bay) में ले आए. तकनीकी टीम की गहन जांच के बाद विमान को पूरी तरह सुरक्षित और घोषित किया गया, जिसके बाद उड़ान ने एक घंटे से अधिक की देरी से मुंबई के लिए प्रस्थान किया.
...