भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ. बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई. दिन के अंत में सेंसेक्स 313.02 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,693.71 और निफ्टी 91.15 अंक या 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,330.25 पर था. बाजार की तेजी का नेतृत्व पीएसयू बैंकिंग शेयरों ने किया. निफ्टी पीएसयू बैंक 2.61 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ.
...