आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के रेपो रेट पर फैसले से पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुले. शुरुआती कारोबार में आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी देखी गई. आज की मौद्रिक नीति में आरबीआई द्वारा नीतिगत दरों में 25 आधार अंकों की कटौती किए जाने की संभावना है, जिसका शेयर बाजार ने पहले ही आकलन कर लिया है.
...