⚡भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, ऑटो और रियल्टी स्टॉक्स में हुई मुनाफावसूली
By IANS
भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 153.09 अंक या 0.19 प्रतिशत की बिकवाली के साथ 81,773.66 और निफ्टी 62.15 अंक या 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,046.15 पर बंद हुआ.