यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल देश भर में विशेष ट्रेन सेवाओं का संचालन कर रही है. इन सेवाओं में मेल/ एक्सप्रेस ट्रेन, यात्री ट्रेन और उप नगरीय ट्रेनें शामिल हैं. अप्रैल-मई, 2021 के दौरान नियमित ट्रेनों के अलावा अतिरिक्त ट्रेनों का ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के रूप में संचालन किया जा रहा है.
...