⚡भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मुंबई में अलर्ट मोड पर नौसेना, मछुआरों को दी संवेदनशील क्षेत्रों में न जाने की सलाह
By IANS
भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर मुंबई में नौसेना अलर्ट मोड पर है. भारतीय नौसेना ने मुंबई में मछुआरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है. इस दौरान नौसेना ने मछुआरों को संवेदनशील क्षेत्रों में मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने की सलाह दी है.