कुछ दिनों पहले की रिपोटरें के अनुसार, एक नई उपग्रह छवि सामने आई थी, जिसमें पूर्वी लद्दाख सेक्टर में पैंगोंग झील के दोनों किनारों पर पुल का निर्माण दिखाया गया था. यह इलाका एलएसी से करीब 40 किमी दूर चीन की तरफ है. सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार यह पुल क्षेत्र में चीनी सेना पीएलए की तेज आवाजाही सुनिश्चित करेगा.
...