भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को नई दिल्ली और इस्लामाबाद में राजनयिक चैनलों के माध्यम से एक साथ अपनी हिरासत में बंद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह 2008 के समझौते के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए है, जिसके तहत हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को ऐसी सूचियों का आदान-प्रदान किया जाता है.
...