दोनों देशों ने आगे के स्थानों से अपने सैनिकों को हटाने के लिए आठवें दौर की बातचीत के दौरान विचारों का रचनात्मक आदान-प्रदान किया था. दोनों देशों के बीच आठ कोर कमांडर स्तर की वार्ता छह नवंबर को हुई थी. दोनों पक्ष दोनों देशों के नेताओं द्वारा संपन्न महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, सेना के संयम बनाए रखने और गलतफहमी से बचने पर सहमत हुए थे.
...