⚡यूपी के जौनपुर जिले के रामपुर में थाना बना तालाब, घुटने भर पानी में खड़े होकर पुलिसकर्मियों ने फहराया झंडा
By Diksha Pandey
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रामपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने रविवार को घुटने भर पानी में खड़े रहकर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया. जौनपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे थाने में पानी भर गया है.