⚡कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो में जोड़े जाएंगे दो अतिरिक्त कोच
By PBNS India
दिल्ली में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएमआरसी ने मेट्रो में भीड़ कम करने के लिए एक उपाय ढूंढ निकाला है. भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने रेड लाइन, यलो लाइन और ब्लू लाइन पर छह की जगह आठ डिब्बों वाली मेट्रो चलाने का निर्णय लिया है.